फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंसल को नगर निगम में शामिल करने की मांग फिर उठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने की मांग फिर से उठी है। आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलकर अपनी मांगें रखीं। इस निगम चुनाव में भी शहर में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन व्यवस्था नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से अंसल सुशांत सिटी को नगर निगम में शामिल करने की मांग की जा रही है। शिक्षा मंत्री महिपाल के प्रयासों से धरने के समय 10 दिसंबर 2023 को अंसल सिटी को नगर निगम में शामिल करने के लिए पत्राचार किया गया था। अंसल एपीआई एनसीएलटी में चली गई है। पहले भी अंसल प्रबंधन के अंसल सिटी के बुरे हालात को जिम्मेदार ठहराया जा चुका है। यहां सड़क व पार्क का बुरा हाल है।
गौरतलब है कि पानी की समस्या व बिजली की समस्या से निवासी परेशान हैं। सिक्योरिटी का बुरा हाल है व आवारा कुत्तों व आवारा घोड़ों की भरमार है। इससे अंसलवासियों की जिंदगी नारकीय हो गई है। अंसल वासियों ने बताया कि पिछले दिनों अंसल वासी ने मांग उठाई कि नगर निगम में जाने के प्रयास किए जाएं। इसके लिए पिछले दिनों प्रयास करके पहले के दस्तावेज निकलवाए और एक नई एप्लीकेशन सभी दस्तावेजों सहित वीरवार को शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा को सौंपी तथा उनकी रहनुमाई में मुख्यमंत्री नायाब सैनी को भी अपना प्रतिनिधित्व पत्र सौंपा और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्ण विचार करेंगे और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुरेश गुंबर, अमित वर्मा व सुरेंद्र राणा ने कहा कि प्रयास है कि अब इस काम को अंसल वासियों की एकता व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सहयोग व उनके दिशा निर्देश में जल्द पूरा करवाएंगे। जब तक अंसल सिटी को नगर निगम में शामिल नहीं किया जाएगा। तब तक हम अंसलवासी शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें