फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेजर आशीष जैसे वीर सैनिकों की बदौलत ही आज देश सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहीद मेजर आशीष धौंचक के परिजनों को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी सैलजा और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ढांढस बधाई और दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होने का भरोसा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की शहीद की पत्नी ज्योति से बात की और पिता लालचंद के कंधों पर हाथ रखकर दुख की इस घड़ी में हर पल साथ होने की बात कही। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि मेजर आशीष जैसे वीर सैनिकों की बदौलत आज देश सुरक्षित है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक के परिजनों से मिलने सोमवार को टीडीआई में पहुंचे। उन्होंने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। हुड्डा ने कहा कि मेजर आशीष जैसे वीर सैनिकों की बदौलत आज देश सुरक्षित है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसके लिए देश हमेशा उनका और उनके परिवार का ऋणी रहेगा। पूरे देश को मेजर आशीष पर गर्व है। देश आज दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार संग खड़ा है।


कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने शहीद आशीष धौंचक के टीडीआई स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कुमारी सैलजा शाहिद के पिता लालचंद, मां कमला देवी, पत्नी ज्योति, बेटी व उनकी बहनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मेजर आशीष धौंचक जैसे जांबाज बेटों की बदौलत हमारा देश सुरक्षित है। हमें गर्व है कि आशीष ने आखिरी सांस तक दुश्मनों के साथ लड़ाई लड़ी और वीरगति को प्राप्त हुए। इस अवसर पर नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेणु बाला, धर्मपाल गुप्ता, सुनील बिंझौल, संजय अग्रवाल, एडवोकेट नरेश अत्री, ओमवीर पंवार, बलवान शेरा, कर्मचंद पूनम, कुनाल, मक्कड़ सिंह व चांद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स



मेजर आशीष का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा

शिक्षा, वन और पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर सोमवार को देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले पानीपत के लाल शहीद मेजर आशीष के पानीपत के टीडीआई स्थित आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर दुख साझा किए। शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि मेजर आशीष ने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों को आहुति दी है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेजर आशीष का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके साथ पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें