फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिषद सचिव का डेढ़ माह में ही तबादला फिर अटकेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा नगर परिषद सचिव पंकज जून का डेढ़ महीने में ही तबादला हो गया है। उन्होंने 24 दिसंबर को समालखा पदभार संभाला था। वे ठीक से काम भी नहीं समझ पाए थे। इससे पहले उनका तबादला हो गया। अब कुरुक्षेत्र के इस्लाईमाबाद से प्रिंस काे समालखा नगर परिषद का सचिव लगाया है। समालखा नगरपालिका को पिछले साल नगर परिषद बनाया गया है। पार्षद विकास कार्यों की लगातार मांग कर रहे हैं। हाउस की बैठक में भी हंगामा हो चुका है। अधिकारी काम समझते हैं, इससे पहले तबादला हो जा रहा है। पंकज जून ने 24 दिसंबर को सचिव का पदभार संभाला था। उन्होंने विकास कार्य शुरू कराए थे। इसी बीच उनका तबादला हो गया। चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि शहर में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें