दमकल केंद्र पर बनाया गया रैन बसेरा। संवाद
पानीपत। नगर निगम ने तीन रैन बसेरे मंगलवार को शुरू कर दिए। पहले दिन किसी भी रैन बसेरे में कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। सिवाह नए बस स्टैंड पर रैन बसेरा बनाने की मांग उठी है। नगर निगम ने सोमवार को लालबत्ती पुल के नीचे, दमकल विभाग के लालबत्ती स्थित केंद्र और राजस्थानी धर्मशाला में रैन बसेरे बनाए हैं। मेयर कोमल सैनी से सोमवार को मौका मुआयना किया था। उन्होंने इनको चालू करने के निर्देश दिए थे। निगम ने सोमवार शाम को इनको चालू कर दिया था। बाकी कमियाें को मंगलवार को पूरा कर लिया गया। निगम ने रैन बसेरों में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी। मंगलवार शाम से देर रात तक रैन बसेरे में कोई नहीं पहुंचा। नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि रैन बसेरों में कमियों को दूर किया जाएगा। यहां पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है। ब्यूरो