फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने की बाजार में निर्माणाधीन दुकान सील, पहले दिया था नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने इंसार बाजार से सलारगंज गेट की ओर बाबा लाल जी मंदिर के पास एक अवैध निर्माणाधीन दुकान को सील कर दिया। यह दुकान गली के ऊपर लेंटर लगाकर बनाई जा रही थी, जिसकी स्थानीय लोगों ने निगम को शिकायत भी दी। निगम अधिकारियों ने भी दुकान संचालक को तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी कर दिया, लेकिन दुकान मालिक ने निगम के नोटिस को दरकिनार कर दुकान पर शटर तक लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही निगम अधिकारियों ने मंगलवार को दुकान को सील कर दिया। इसके साथ दुकान के बाहर सीलिंग कार्रवाई का नोटिस तक चस्पा किया है। यह कार्रवाई निगम की भवन ब्रांच शाखा की ओर से की गई है।
विज्ञापन

यह बिल्डिंग इंसार बाजार देवी मंदिर रोड पर सपना सूट के नाम से जानी जाती है। दुकानदार ने गली के ऊपर छह फीट तक लेंटर लगा दिया और इस लेंटर पर दूसरी दुकान बना दी। शिकायत मिलने के बाद निगम के एटीपी मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक को कार्रवाई की चेतावनी के साथ नोटिस दिया। निगम के नोटिस के बाद दुकानदार ने दुकान का निर्माण शुरू कर दिया। निर्माणाधीन दुकान का शटर तक लगा दिया गया। वहीं, दुकान में लोहे की चादर तक लगा दी गई, जिसकी सूचना फिर से निगम अधिकारियों के पास पहुंची। निगम अधिकारियों ने आयुक्त के निर्देशों पर इस दुकान को अवैध निर्माण के चलते सील कर दिया है।
निगम की इस कार्रवाई में भवन ब्रांच से भवन निरीक्षक रिंकू और उनकी टीम में अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल भी साथ लिया था। हालांकि निगम की कार्रवाई में किसी ने बाधा उत्पन्न नहीं की। अधिकारियों ने कहा कि शहर में होने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ निगम की कार्रवाई यूं ही जारी रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें