फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉटन से लदे कैंटर में हाईटेंशन तारों की चिंगारी से लगी आग, पास खड़ी एक्सयूवी कार भी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बत्रा कॉलोनी में खाली मैदान में खड़े कार्टन से लदे एक कैंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने का कारण ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की चिंगारी को माना जा रहा है। चिंगारी से आग ने कुछ देर में भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते ही पूरे कैंटर में आग फैल गई। इससे पास में खड़ी नई एक्सयूवी कार भी जल गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दरसअल बत्रा कॉलोनी में गत दिनों एक युवती की शादी हुई थी। युवती रस्म के तहत अपने मायके रहने आई थी। उसे लेने के लिए उसका पति मंगलवार को सुबह आया था। उसने कार कैंटर के पास खड़ी कर दी। कैंटर में कॉटन का माल लोड था। संदिग्ध परिस्थितियों में कैंटर में आग लग गई। कैंटर चालक को जब तक आग का पता चला, तब तक आग पूरे माल में फैल चुकी थी। उसने कैंटर से कूदकर जान बचाई, लेकिन कैंटर की चपेट में एक्सयूवी-500 कार भी जल गई। एक साथ दो वाहनों में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मी अमित ने बताया कि सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें