फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने जेबीएम पर लगाया करीब एक करोड़ का जुर्माना

Sun, 23 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगी जेबीएम कंपनी पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम इससे पहले करीब 1.37 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा चुका है। निगम की सख्ताई के बाद जेबीएम कंपनी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जेबीएम कंपनी ने 2018 में शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान किया था। कंपनी ने एक साल में पूरे शहर से इसको शुरू करने का दावा किया था। नियमानुसार करीब 250 गाड़ी होनी चाहिए थी। नगर निगम ने पिछले दिनों कंपनी की गाड़ियों की फिजिकल वेरिफिकेशन कराई थी। जिसमें कंपनी के 80 वाहन मिले थे। नगर निगम ने कंपनी पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसका नोटिस कंपनी को दिया है। साथ ही नगर निगम ने जुर्माना राशि से वाहन खरीदने का भी विचार किया है। नगर निगम इस राशि से टिपर खरीद सकता है। जेबीएम की सफाई के मुद्दे पर हाउस की बैठक में हर हंगामा हुआ है। मेयर कोमल सैनी और नगर निगम आयुक्त ने भी असंतोष जताया था। जेबीएम के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक से टलने लगे थे। पिछली बैठक में वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचे थे। अधीनस्थ ने वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर फैसल लेने की बात कह दी थी।
नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि जेबीएम कंपनी वाहन पूरे नहीं कर पा रही है। ऐसे में पूरे शहर में ठीक से डोर-टू-डोर उठान ठीक से नहीं हो पा रहा है। कंपनी पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

, ,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें