सनौली। खंड कार्यालय बापौली में ठेकेदार ई-टेडंरिग में कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी नींव के पिलर हलका मटेरियल लगाने पर जेई ने इसका निर्माण काय रुकवा दिया है।
पंचायती राज विभाग के जेई अंकित ने कहा कि कमरे निर्माण में नियमानुसार ही कार्य कराया जाएगा। जब कमरे निर्माण की शुरुआत में ही कमरे की नींव ही पिलर में कम मटेरियल लगाया जाएगा तो कमरे की मजबूती नहीं रह सकती है। इसलिए किसी भी कीमत पर कमरे निर्माण में कोई अनियमितता नहीं बरतने दी जाएगी। उच्च क्वालिटी से ही नियमानुसार ही सभी मापदंड पूरे करके कमरे का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान कमरे निर्माण के लिए नींव भरने के दौरान हलका मटेरियल लगाने पर तुरंत प्रभाव से निर्माण कार्य को रुकवाया दिया है और ठेकेदार को हिदायत दी है कि कमरे निर्माण में नीचे से ही नींव में नियमानुसार उच्च क्वालिटी से कार्य करें।