पानीपत। सनौली रोड स्थित टिकाणा लऊ वाला गुरुद्वारा में चार दिवसीय सालाना समागम का मंगलवार को तीसरा दिन रहा।
यह समागम बाबा प्रीतम दास की याद में 70 साल से लगातार मनाया जा रहा है। जिसमें रागी जत्थों ने सुबह व शाम के समय शबद कीर्तन में संगत को निहाल किया। इसके साथ गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।
भाई बलविंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, हजूरी रागी जत्था भाई मनजीत सिंह व भाई प्रीतम सिंह द्वारा शबद कीर्तन की संगत को निहाल कर दिया।
इसके बाद शाम को कथावाचक ज्ञानी हरप्रीत सिंह, हरमन व ज्ञानी जगदेव सिंह हैड प्रचारक एसजीपीसी अमृतसर ने गुरु के वचनों का गुणगान किया। चमन जीत सिंह लाल (दिल्ली वाले) कीर्तन में शामिल रहे। बुधवार को सालाना समागम का समापन किया जाएगा। जिसमें बाबा हरपाल दास कीर्तन करेंगे। दिन संगत के लिए लंगर चलेगा। कीर्तन दरबार में दूर-दराज से संगत पहुंची।
संस्था के प्रधान हरबंस ने बताया कि बाबा प्रीतम दास की याद में 70 साल से लगातार सालाना समागम गुरुद्वारा में मनाया जाता है। चार दिवसीय समागम में गुरु का याद कर उनकी शिक्षाओं व संदेशों को अपनाने की प्रेरणा दी जाती है। संवाद