फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में आग लगने से झुलसे पिता-पुत्रों की हालत अभी नाजुक, शिक्षा मंत्री ने की दो लाख की आर्थिक मदद

Wed, 29 Oct 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्ट
विज्ञापन

पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के काबड़ी गांव में सोमवार को सिलिंडर लीेक होने से घर में लगी आग में झुलसे प्रेम कश्यप और उनके तीन बेटों आशु, मनीष और प्रिंस की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि सभी 30 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं। उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी जा रही है। मंगलवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल सिंह ढांडा ने अस्पताल में पहुंचकर परिवार का हाल जाना। उन्होंने परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की।
सोमवार को काबड़ी गांव में प्रेम कश्यप और उनके बेटे आशु, मनीष और प्रिंस घर में सो रहे थे। रात को सिलिंडर लीक होने से घर में गैस का रिसाव हो गया। सुबह करीब चार बजे आशु ने बल्ब जलाने के लिए जैसे ही बिजली के तार लगाए तो स्पॉर्किंग से निकली चिंगारी से पूरे घर में आग लग गई थी। धमाके के साथ लगी आग में चारों झुलस गए थे और मकान की छत भी ध्वस्त हो गई थी। घायलों को नागरिक अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि चोरों 30 से 40 फीसदी तक झुलसे हुए हैं। उनकी हालत में अभी स्थिर है। दो के चेहरे पर सूजन होने के कारण चिंताजनक माना जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री के भाई पहुंचे अस्पताल, परिजनों से की मुलाकात
मंगलवार को शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा के भाई हरपाल सिंह ढांडा ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर आग में झुलसे परिवार का हाल जाना। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री की ओर से परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में ढांडा परिवार प्रेम कश्यप के परिवार के साथ है।
विज्ञापन


आग में झुलसे चोरों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। सभी 30 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं। दो के चेहरे पर सूजन होना चिंताजनक है। चिकित्सकों को हर समय स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें