फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी ने छीना महिला का पर्स

Tue, 14 Jan 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी की टोपी पहने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सिविल अस्पताल से एक महिला का पर्स छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर दोनों को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक के कब्जे से चाकू बरामद किया है। दीनानाथ कॉलोनी निवासी साक्षी अपने पड़ोस की एक महिला के साथ मंगलवार को सिविल अस्पताल में दवा लेने आई थी। वे ओपीडी के बाहर रिक्शा चालक को किराये के पैसे देने लगी। इसी समय मोटरसाइकिल पर दो युवक आए।

वे आम आदमी पार्टी की टोपी पहने थे। मोटरसाइकिल सवार दोनों में से एक बदमाश ने महिला का पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उनमें से एक को लोगाें ने पकड़ लिया और एक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने एक बदमाश को यातायात पुलिसकर्मी को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी से एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें