फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन पर अमित शाह जल्द लेंगे फैसला: इंद्रजीत

Mon, 21 Jul 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा में किसी के कंधे पर नहीं बैठेगी और न ही किसी को अपने कंधे पर बैठाएगी, लेकिन इसका फैसला केंद्रीय कमेटी करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को कम्युनिटी सेंटर मॉडल टाउन में पानीपत शहरी बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में किसी के लिए इस्तेमाल न होने और दिल्ली के साथ चंडीगढ़ पर भी जीत दर्ज कराने का पाठ पढ़ाया।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने कई दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन सरकार बनाने के बाद उक्त दलों ने भाजपा को नीचे ही धकेला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सांसदों व प्रमुख नेताओं ने प्रदेश में भाजपा-हजकां गठबंधन के बारे में अपने सुझाव दे दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गठबंधन को लेकर जल्द ही फैसला स्पष्ट कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का मुख्यमंत्री केंद्रीय कमेटी तय करेगी। किसी के चाहने व कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने एचएसजीपीसी के गठन को प्रदेश सरकार का एकतरफा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के बीच सलाह होती।

यही प्रजातंत्र का नियम होता है, लेकिन सरकार ने अपने हित को देखकर इस तरह के फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में व्यवस्था परिवर्तन की बात चल रही है।

देश की जनता ने दिल्ली में बदलाव ला दिया है और अब प्रदेश की बारी है। प्रदेश की जनता यहां पर भी भाजपा को सरकार में लाएगी।

उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के मामलों की भी जल्द ही जांच कराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है और सरकार रॉबर्ट वाड्रा की जांच को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और फिर वाड्रा के मामलों की जांच की जाएगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, राजीव जैन, महिपाल ढांडा, संजय भाटिया, दुष्यंत भट्ट, सुरेंद्र रेवड़ी व डा. सुरेंद्र टुटेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें