फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दीवाली तक अतिक्रमण मुक्त होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में सालों पुरानी अतिक्रमण की समस्या को हटाने की निगम ने योजना बना ली है। निगम की योजना है कि दिवाली तक शहर को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए। इसके लिए पहले लोगों से निवेदन किया जाएगा, न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना को लेकर निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर का कहना है कि शहर के लोगों को इस गंभीर समस्या से बचाने के लिए वे पहले शहर के दुकानदारों, अतिक्रमण करने वालों और रास्ते में गाड़ियां पार्क करने वालों से विनम्र निवेदन करेंगे। ताकि वे शहर के रास्तों और बाजारों में अतिक्रमण न करें। इसके बाद भी अगर कोई अतिक्रमण से बाज नहीं आता है तो उसके खिलाफ नगर निगम सख्ती से पेश आएगा। अतिक्रमण करने वालों के चालान किए जाएंगे। उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। इसके लिए निगम पुलिस बल का भी प्रयोग करेगा। शहर से अतिक्रमण की समस्या को हटाने के लिए शहर के प्रतिनिधियों से भी रायशुमारी की जा सकती है। इसके लिए एक अनूठी प्लानिंग तैयार की जाएगी। जिसके लिए निगम की सभी शाखाओं के मुखिया को बैठक के लिए बुलाया गया है। शुक्रवार को ये बैठक होगी। जिसमें लिए गए फैसलों पर सोमवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि शहर के बाजार और मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चादर में उलझे पड़े हैं। बाजारों और मुख्य मार्गों पर हर वक्त जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। जिससे आम आदमी को परेशानी भुगतनी पड़ती है। शहर के मुख्य रास्तों के हालात ये हैं कि ये आधे से ज्यादा अतिक्रमण से ढक चुके हैं। जीटी रोड के दोनों ओर सर्विस रोड और फुटपाथ पर भी अतिक्रमण शुरू हो चुका है। गोहाना रोड चार लेन का जरूर है लेकिन अतिक्रमण की वजह से केवल 12 से 15 फुट का ही बचा है। बाकी पर गाड़ियां, रेहड़ी फड़ी वालों समेत दुकानों का अतिक्रमण है। जीटी रोड से ताऊ देवी लाल आने वाले मुख्य रास्ते पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की कद्र बढ़ चुकी है कि पूरे रास्ते को ही ब्लॉक किया गया है। यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

एक माह पहले 12 सितंबर को रेलवे रोड से निगम जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम के साथ दुकानदारों ने मारपीट कर दी थी। इसे लेखते हुए निगम आयुक्त ने कहा कि उन्होंने अतिक्रमण की समस्या पर कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की है। कार्रवाई के दौरान कोई बाधा न हो इसके लिए पुलिस बल उपलबध करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक को भी लिखा जाएगा। ताकि नगर निगम की कार्रवाई में कोई दखलंदाजी न कर सके।

वर्जन:
आज होगी बैठक, सोमवार से कार्रवाई: आयुक्त
अतिक्रमण शहर की मुख्य समस्या है। शहर से इस समस्या को समाप्त करने की निगम योजना बना रहा है। इसके लिए सभी शाखाओं के मुखिया की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें लिए गए निर्णयों पर सोमवार से कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन


डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें