फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंधेरे में शहर, लोगों को सताता है हादसे का डर

विज्ञापन
जीटी रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण हादसों का खतना बना हुआ हुआ है। जीटी रोड पर सेक्टर-25 कट से लेकर तहसील कैंप मोड तक फ्लाईओवर के नीचे लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है, इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही सनौली रोड पर भी बबैल नाके तक लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी रहती है। इससे वाहन चालकों को अंधेरे के कारण हादसे का खतरा सताता है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। लाइटों की कई बार मरम्मत करने के बाद भी वहीं स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

राहगीर रमेश, लोकेश और विकास ने बताया कि जीटी रोड कई बार फ्लाईओवर के नीचे लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है, इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है, साथ ही कई बार इनकी मरम्मत भी की जा चुकी है लेकिन कुछ समय बाद ही स्थिति पहले जैसी हो जाती है, इससे अंधेरे में लोगों को सड़क हादसा होने का खतरा सताता है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली है। लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम उठाने की बात कही है।


जीटी रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर उनकी मरम्मत कराकर चालू कराया जाएगा, साथ ही लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल कलावत, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें