फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रेन-दो में बह रहे केमिकल युक्त पानी से हो रहा गांव का गंदा पानी, ग्रामीणों में रोष

Fri, 16 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ड्रैन-दो में ट्रैक्टर-टेंकर से फैक्टरियों का कैमिकल युक्त गंदा पानी डालते। संवाद
विज्ञापन
सनौली। गांव छाजपूर, कुराड़, शिमला गुजरान, रसलापूर में ड्रेन-दो में बह रहे केमिकल युक्त पानी से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि केमिकल युक्त पानी से गांव में वायरल बुखार, मलेरियां, काला पीलिया व कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। भूजल पानी पीला पड़ चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए मांग कि है कि गांव में पीने का पानी ड्रेन-दो में बह रहे केमिकल युक्त पानी पर रोक लगाई जाए या ड्रेन के अंदर से सीवर दबाए जाए ताकि केमिकल युक्त पानी का भूजल पर प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

समाजसेवी रामदास, कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ नेता बीआर कौशिक, बलवान, महाबीर और राजपाल ने बताया कि गांव के लगते ड्रेन-दो में बह रहे विभिन्न फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से भूजल पानी पर प्रभाव पड़ रहा है। करीब 300 फीट तक पानी पीला पड़ने के साथ बदबूदार हो चुका है जिससे गांव में बीमारी फैलने लगी हैं। वायरल, मलेरियां व काला पीलिया और गांव में दो सालो में कैंसर से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। गांव में महामारी फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तेज हवा चलने पर ड्रेन में बह रहे केमिकल युक्त पानी में से बदबूदार हवा चलती है जिससे लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो ग्रामीण जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना देने पर मजबूर होगें।
विज्ञापन

ड्रैन-दो में ट्रैक्टर-टेंकर से फैक्टरियों का कैमिकल युक्त गंदा पानी डालते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें