पानीपत। आर्य नगर से गांव सिवाह अपने खेत में जा रहे कार सवार एक किसान के सामने अचानक गाय आ गई। इस वजह वह असंतुलित होकर नजर में जा गिरा। हालांकि कार के एयर बैग खुलने से किसान की जान बच गई और वह नहर से तैरकर बाहर निकल आया। जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
आर्य नगर निवासी मंजीत लठवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह सात बजे अपनी कार से गांव सिवाह स्थित अपने खेत में जा रहा था। जब वह दिल्ली पैरलल किनारे खेत के पास पहुंचा तो उसके सामने एक गाय आ गई। जिस वजह वह असंतुलित हो गया और डिवाइडर से टकराकर कार समेत नहर में गिर गया। हालांकि डिवाइडर से टकराने के बाद एयर बैग खुल गए थे, जिस वजह उसे मामूली चोट लगी। आठ मरला चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद कार को बाहर निकाला।