फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिहर एक्सप्रेस के रद्द होने से बढ़ेंगी यात्रियों की मुश्किलें

विज्ञापन
अंबाला से बरौनी के बीच संचालित हरिहर एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरिहर एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए ट्रेन नंबर 14523 बरौनी-अंबाला को 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक और 14524 अंबाला-बरौनी को 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द करने का फैसला किया है।
ट्रेन के दोबारा संचालन को लेकर यात्रियों ने डीआरएम से गुहार लगाई है ताकि उनकी परेशानी का समाधान हो सके। अंबाला-से बरौनी के लिए संचालित हरिहर एक्सप्रेस अंबाला से सप्ताह के दो दिन मंगलवार व शनिवार को और वापसी में बरौनी से अंबाला के लिए ट्रेन रविवार व बुधवार को चलती है। ट्रेन 1200 किमी का सफर 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से 24 घंटे में पूरा करती है।
विज्ञापन

श्रमिकों की पहली पसंद : हरिहर एक्सप्रेस अंबाला से बिहार की तरफ जाने वाले श्रमिकों की पहली पसंद हैं और अधिकांश श्रमिक इस ट्रेन में ही अंबाला से आगामी स्टेशन की टिकट बुक करते हैं। इनमें पंजाब सहित हिमाचल से बिहार जाने वाले श्रमिकों की संख्या भी काफी अधिक है। ट्रेन 17 कोच लगे हुए हैं। इसमें दो सामान रखने के कोच, चार जनरल कोच, 9 स्लीपर श्रेणी के आरक्षित कोच और दो कोच और तृतीय एसी श्रेणी के दो कोच लगे हुए हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी एक हजार से अधिक है।
विज्ञापन

100 के पार रहता है वेटिंग का आंकड़ा : ट्रेन के आरक्षित स्लीपर श्रेणी की मौजूदा समय में वेटिंग 190 के करीब है, वहीं एसी तृतीय श्रेणी में वेटिंग 50 से अधिक है। ऐसे में ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उनके लिए विकल्प के तौर पर आम्रपाली एक्सप्रेस ही रह जाएगा जोकि पहले से ही अमृतसर और जालंधर सहित लुधियाना रेलवे स्टेशन से पूरी तरह से पैक होकर आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें