फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पुल पांच साल बाद भी लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव आट्टा से उत्तर प्रदेश के गांव नांगल के बीच बन रहे करीब एक किलोमीटर लंबे यमुना पुल को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। इसी यमुना पुल से हरियाणा व उत्तर प्रदेश के जहां आना जाना आसान होगा, वहीं दोनों प्रदेश के बीच विकास के साथ रोजगार की राह भी खुलेगी।
विज्ञापन

पुल का काम अभी पूरा भी नहीं हो पाया है कि आट्टा, बिलासपुर के आस पास जमीन के भाव आसमान छूने लगे हैं। जो पहले लाखों में थे, वो अब करोड़ों में जा पहुंची है। पुल से निकलने वाले रास्तों के साथ लगती जमीन पर पेट्रोल पंप, होटल व फैक्ट्री लगाने की चाह में हर रोज कोई न कोई खरीदार पहुंच रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2018 में सीएम मनोहर लाल ने समालखा (पानीपत) के गांव आट्टा से नांगल (जिला बागपत, उप्र.) यमुना पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। यहां ये भी बताने योग्य है कि यह यमुना पुल पहले गांव हथवाला व बिलासपुर (यूपी) के बीच बनना था,लेकिन उस जमीन पर चकबंदी के विवाद के चलते निर्माण कार्य सिरे नही चढ़ा तो प्रोजेक्ट को डायवर्ट कर आट्टा व नांगल के बीच पुल निर्माण कार्य शुरू हुआ। यह प्रोजेक्ट सेंटर की सीआरएफ योजना के तहत है। जोकि करीब 84 करोड़ का है। जंदू कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पुल निर्माण का टेंडर मिला था। कंपनी को वर्ष 2020 में ये काम पूरा करना था, लेकिन कभी कोरोना तो कभी यमुना में पानी आने के चलते काम समय पर पूरा नहीं हो सका। 31 मार्च 2023 तक काम पूरा करने की डेड लाइन रखी गई थी लेकिन उतर प्रदेश की ओर रास्ता न बन पाने के कारण अभी भी करीब 10 प्रतिशत काम शेष है। ऐसे में फिर से पुल निर्माण की डेड लाइन जून 2023 तक बढ़ाने को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


इस संबध मे पीडब्ल्यूडी के जेई संजीव कुमार ने बताया कि आट्टा से नांगल यमुना पुल का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पुल पर केवल ज्वाइंट के अलावा छोटा मोटा फिनिशिंग का कार्य होना बचा है। बाकी उतर प्रदेश के नांगल की ओर सड़क निर्माण को लेकर किसानों की जमीन का अधिग्रहण बाकी है। जोकि उतर प्रदेश सरकार को करना है।जैसे किसानों को मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होगी, वैसे ही वहां सड़क बना दी जाएगी। ऐसे में पुल निर्माण की डेड लाइन जून माह तक बढ़ाने को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें