संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर बुधवार को राजनगर फाटक के पास राजनगर के बलजीत (60) का शव मिला है। वे सुबह के समय घर से सैर को निकले थे।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर राज नगर फाटक के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त राजनगर के बलजीत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग रोजाना सैर के लिए फाटक के पास जाते थे। प्रथम दृष्टया में अचानक गिरना सामने आया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है।