फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहाते समय नहर में डूबे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दोस्तों के साथ दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव सोनीपत जिले में खुबडू झाल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसका भाई राहुल एक फैक्टरी में काम करता था। वीरवार को वह दोस्तों के साथ दिल्ली पैरलल नहर में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया था। उसी समय से पुराना औद्योगिक थाना पुलिस उसकी नहर में तलाश कर रही थी। शनिवार को राहुल का शव दिल्ली पैरलल नहर में सोनीपत जिले में स्थित खुबडू झाल पर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें