समालखा। समालखा के मनाना गांव निवासी होमगार्ड के जवान जितेंद्र (54) की मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका शव समालखा में नारायणा रेलवे फाटक के पास मिला। जितेंद्र की तैनाती गुरुग्राम पुलिस लाइन में थी। वे मंगलवार शाम को अपने घर मनाना आए थे और खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। मनाना गांव के अमित ने बताया कि उनके चाचा जितेंद्र अविवाहित थे। वे उनकी तैनाती गुरुग्राम पुलिस लाइन में चल रही थी। मंगलवार को वह रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। बुधवार सुबह को उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनके चाचा का शव रेलवे फाटक के पास पड़ा है। अमित का कहना है कि उन्हें आशंका है कि फाटक के पास ठोकर लगने से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि रेलवे फाटक के पास अज्ञात शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की गई। संवाद