फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधिवक्ताओं का वर्क सस्पेंड, नहीं हो सकी मुकदमों की सुनवाई

विज्ञापन
वर्क सस्पेंड के दौरान कोर्ट के दरवाजे पर बैठे जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य ​अ​​धिवक्ता। स
विज्ञापन
- गोहाना बार के समर्थन में दिया धरना, अदालतों ने जरूरी काम ही निपटाए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गोहाना बार एसोसिएशन के समर्थन में बुधवार को पानीपत जिला बार एसोसिएशन ने भी वर्क सस्पेंड की घोषणा की। सुबह से अधिवक्ता वर्क सस्पेंड पर रहे। जिस कारण अदालत में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत में जरूरी मामलों में ही सुनवाई की और ज्यादातर मामलों में अगली तारीख दे दी। जिससे वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुधवार को सुबह नौ बजे ही बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन व अन्य पदाधिकारी कोर्ट के गेट पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गोहाना में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की गई थी। जिला बार एसोसिएशन इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के उप प्रधान आसीमा कौशिक, महासचिव संदीप शांडिलय, संयुक्त सचिव यमन बाटला, कोषाध्यक्ष राकेश अहलावत, तमन्ना कात्यान, जसबीर राठी, सुनील रूहल, पंकज शर्मा, तुषार रावल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादकारियों को हुई दिक्कत
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि अधिवक्ताओं के वर्क सस्पेंड पर होने के कारण अदालतों में कार्य प्रभावित हुए। बुधवार को सभी अदालत में 1500 से अधिक मुकदमों की सुनवाई होनी थी लेकिन वर्क सस्पेंड होने के कारण मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालतों में जरूरी मुकदमों में ही काम हो सका। जिस कारण वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और बिना सुनवाई के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें