फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन डाॅक्टरों के बोर्ड ने किया बोरे में मिले शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव परढ़ाना के रिंकू का शव बंद बोरे में मिट्टी में दबे होने से गल सड़ चुका था। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत का सटीक कारण जानने के लिए शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खानपुर मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं इसराना थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही परिजनों को रिंकू के हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विदित है कि बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई का हालचाल जानने एनसी मेडिकल कॉलेज गया परढ़ाना गांव निवासी रिंकू (27) वहां से लौटते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर रिंकू की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा था। इसके बाद थक हारकर शुक्रवार की सुबह इसराना पुलिस थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर रिंकू की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद रविवार शाम को पुलिस को इसराना-पलड़ी रोड के किनारे गड्ढे में शव की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि युवक का शव बोरे में डालकर दफनाया गया था। यहां कुत्तों ने गड्ढे को खोदकर बोरे को बाहर खींच लिया और बोरे को फाड़ दिया था। बोरे के बाहर शव के हाथ लटक रहे थे, जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का रिकॉर्ड जांचा और इसकी सूचना रिंकू के पिता कर्मबीर को दी थी। पिता कर्मचारी ने रिंकू के शव की शिनाख्त की थी। मामले में हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब रिंकू के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ करीबियों से पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

खानपुर मेडिकल कॉलेज में बोर्ड से रिंकू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलराज सिंह, प्रभारी इसराना पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें