फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके से मकान में गिरी पॉवर लाइन

Sat, 13 Jun 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन टूटकर एक मकान में गिर गई। इस वक्त एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बलाना फीटर की 11 हजार केवीए की हाईटेंशन तार शनिवार सुबह  इसराना बाजार स्थित रोहताश और राजला के मकान मेें धमाके से टूटकर गिर गया। उस वक्त तारों के नीचे कोई नहीं था और बड़ा हादसा बच गया। इसके बाद लोग एकजुट हो गए और रोष प्रकट किया। ग्रामीण रोहताश, राजला, ईश्वर सिंह, सुलतान सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि इसी पखवाड़े में बलाना फीडर की पॉवर लाइन का रिहायशी मकानों पर टूटकर गिरने की दूसरी घटना है। इससे पहले इसराना की खुशी राम कॉलोनी में 31 मई को मास्टर सुलतान सिंह के मकान में टूटकर गिर गई थी। वे मकानों के ऊपर से पॉवर लाइन हटवाने की लगातार मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं करते तो वे मुख्यमंत्री को शिकायत करने को मजबूर होंगे। एसडीओ द्विवेश दहिया का कहना है कि टूटी पॉवर लाइन को फिलहाल जोड़कर चालू करा दिया है। लोगों की मांग पर पॉवर लाइन को कई घरों के ऊपर से हटाने के लिए शीघ्र ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें