फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी और सरकार की नीतियां लोगों तक पहुंचाने का लिया फैसला

विज्ञापन
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में असंध विधायक जोगिंद्र राणा का स्वागत करते शहरी विधायक प्रमोद विज और
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा श्याम कमल कार्यालय में शुक्रवार को एक जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। असंध के विधायक योगेंद्र राणा और शहरी विधायक प्रमोद विज मुख्य वक्ता रहे साथ ही जिला महामंत्री सुनील कंसल ने बैठक में पहुंचने पर सभी का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के लगभग 18 करोड़ कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना से चौबीस घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहते है और उन्हें इस बात का गर्व है कि उनका संगठन देश भक्ति, राष्ट्रवाद और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान से जो भी निर्देश मिले, उनका वे पूरी श्रद्धा सम्मान और समर्पण के साथ पूरा करे।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा ही नहीं देश भक्ति और राष्ट्रवाद का आंदोलन भी है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए अनुशासित रहकर देश को वर्ष 2047 से पूर्व एक शिक्षित और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को समृद्धशाली विकसित प्रदेश बनाने के लिए विकसित भारत रोजगार ओर आजीविका गारंटी मिशन वीबीजी रामजी अधिनियम के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार दिलवाने में अधिक से अधिक प्रयास करे। इस मौके पर जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा, डॉ. राजबीर आर्य, करनाल लोकसभा क्षेत्र प्रभारी शशि दुरेजा, नवीन भाटिया, संजय अग्रवाल, वीरेंद्र तनेजा, राजेश भारद्वाज, अनीता चावला व डॉ. हेमा रमन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें