फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग की 12.60 लाख रुपये महीने में गई बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नेशनल हाईवे-44 पर एलिवेटेड हाईवे के नीचे शहर के हिस्से में पार्किंग का ठेका एक साल के लिए दिया गया है। नौल्था के समुंदर सिंह ने सबसे ऊंची 12.60 लाख रुपये की बोली लगाई। पिछला ठेका 12.06 लाख रुपये में था। तीनों बोलीदाताओं में प्रतिस्पर्धा होने के चलते करीब 54 हजार रुपये महंगी रही है। यह राशि हर महीने जिला रेडक्रॉस सोसायटी में जमा करानी होगी। ठेकेदार को 15 मई को पार्किंग मिलेगी।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में वीरवार को बोली कराई गई। एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल व रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण की देखरेख में बोली कराई गई। पार्किंग के एक साल के ठेके के लिए सात बोलीदाताओं ने भाग लिया। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने बोलीदाताओं के सामने बोली से जुड़ी कुछ शर्त और नियम बताए। इनकी पालना न करने पर एक साल के ठेके को रद्द करने के निर्देश दिए गए। नियम व शर्तों को लेकर कई देर तक प्रशासनिक अधिकारी व बोली दाताओं के बीच में वातावरण गर्म रहा, लेकिन कुछ समय के बाद सहमति बनी। बोली की शुरुआत सात लाख से शुरू की। जो लगातार आगे बढ़ती गई। नियमानुसार एक बोलीदाता एक बार में 10 हजार तक की बोली लगा सकता था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया बोली की राशि भी बढ़ती गई। बोली प्रक्रिया करीब डेढ़ घंटे तक चली। नौल्था के समुंदर सिंह ने सबसे ऊंची 12.60 लाख रुपये की बोली लगाई। प्रशासन ने उनको पार्किंग का ठेका दिया गया। दूसरे नंबर पर अजय ने 12.55 लाख व तीसरे स्थान पर अंकित ने 12.51 लाख रुपये की बोली लगाई। एसडीएम मनदीप ने बताया कि पार्किंग के नीचे साफ सफाई रखना आवश्यक है। अनियमिताएं मिलने पर चालान भी किया जा सकता है। उन्होंने निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना आवश्यक है। इस मौके पर जसमेर, कुलदीप व सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें