फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अरुण मुनि महाराज का प्रतीक्षित मंगल प्रवेश आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए संघ शास्ता, शासन प्रभावक गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के शिष्य, आगम ज्ञाता अरुण चंद्र मुनि महाराज अपने संघ सहित मंगल प्रवेश करेंगे। विहार सुबह साढ़े सात बजे गांधी मंडी जैन स्थानक, ठाणे-4 से आरंभ होकर जीटी रोड से होते हुए अग्रवाल मंडी स्थानक पहुंचेगा। अभिषेक मुनि, अभिनंदन मुनि और अमृत मुनि महाराज भी विराजमान रहेंगे। धार्मिक प्रवेश यात्रा की शुरुआत के मुख्यातिथि पानीपत के पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। अग्रवाल मंडी जैन सभा में गुरुओं के पहुंचने पर स्वागत समारोह में पूर्व सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट आदि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी जैन सभा के मंत्री राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि पानीपत का संपूर्ण जैन समाज इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब क्षण आ गया है जब गुरुदेव इस भूमि पर पधार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें