फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाज मंडी में आवक घटी, बाहर का गेहूं आने लगा

Tue, 21 Apr 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले की मंडियों में स्थानीय गेहूं की आवक अब कम हो गई है। यूपी और दूसरी जगह से गाड़ियों में गेहूं आना शुरू हो गया है। यूपी बॉर्डर पर सख्ताई के बाद दूसरे रास्तों से गेहूं मंडियों में आने लगा है। समालखा की अनाज मंडी में सोमवार को सुबह तीन गाड़ी जबरदस्ती मंडी में घुस गई। मार्केटी कमेटी ने पुलिस अधिकारियों को गेटपास पर पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में 315578 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 231432 मीट्रिक टन की खरीद की है। मंडियों से करीब 33206 मीट्रिक टन उठान हो पाया है। यह करीब 34 प्रतिशत है। एजेंसियों ने करीब 1.58 अरब का भुगतान किया है। अब मंडियों में गेहूं की आवक कुछ कम हुई तो दूसरी जगह से गेहूं आना शुरू हो गया है। बुड़शाम गांव के दलीप ने बताया कि मंडी में गेहूं का उठान नहीं सुधर पाया है। इसके चलते मंडी में रास्ता नहीं मिल पा रहा है। उनको मंडी की सड़क पर गेहूं उतारना पड़ा है।

यूपी नंबर की तीन गाड़ी मंडी में पहुंची

समालखा। नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक कम हो गई है। अब बाहरी गाड़ी आने लगी हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे गेट पर कर्मचारियों ने बाहरी गाड़ियों का पंजीकरण पूछा तो चालक झगड़े पर उतारू हो गए। ऐसे में तीन गाड़ियों को वापस भेजा गया। यूपी नंबर की तीन गाड़ी दोबारा जबरदस्ती मंडी में घुस गईं। उस समय गेट पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। मार्केट कमेटी सचिव सरिता जैन ने बताया कि इससे पहले भी बाहरी गाड़ी आई थी। दो आढ़तियों का चालान काट दिया था। उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर गेट पर पुलिस की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें