फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नमी अधिक बता एजेंसी का धान खरीदने से इन्कार

विज्ञापन
अनाज मंडी में धान की जांच करती वेयरहाउस अ​धिकारी ज्योति अग्रवाल साथ में मंडी सचिव आशा कुमारी। स
विज्ञापन
- किसान बोले अनाज की करनी पड़ रही चौकीदारी, मंडी में लगे कूड़े के ढेर खुद कर रहे साफ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। धान की सरकारी खरीद मंगलवार को भी शुरू नहीं हुई। खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस को धान में अभी 20 से 24 प्रतिशत तक नमी मिली। किसानों का आरोप है कि दो दिन से मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को मंडी में ही पहरा देना पड़ रहा है। वहीं 1509 किस्म की प्राइवेट मिलरों ने खरीद की। पानीपत आढ़ती एसोसिएशन ने अधिकारियों पर अनदेखी और खरीद कार्य जान बूझकर न करने के आरोप लगाए हैं।
हरियाणा वेयर हाउस की डीएम ज्योति अग्रवाल और मार्केट कमेटी की सचिव आशा कुमारी ने मंगलवार को पानीपत अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में फैलाई धान का जायजा लिया और नमी देखी। जिसमें अधिकतर धान में नमी 20 से 24 प्रतिशत मिली। उन्होंने कहा कि किसानों को धान सुखा कर लानी चाहिए। एजेंसी 16 प्रतिशत नमी तक धान खरीद कर सकती है। सिवाह गांव के रामबीर, डाहर गांव के राजेंद्र और खलीला गांव के रामेश्वर ने बताया कि वे दो दिन पहले धान लेकर मंडी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन वेयरहाउस अधिकारियों ने धान की जांच की। इसमें नमी होने के कारण धान की खरीद नहीं की। उन्होंने धान को मंडी में फैला दिया। वे रातभर धान की ढेरी के पास रहे। मंडी में मंगलवार को भी धान की खरीद नहीं की गई। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।
प्रधान बोले- मंडी में नहीं आ रहे मिलर
पानीपत अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिनेश भौक्कर ने अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंडी में मिलर नहीं आ रहे और न ही सरकारी खरीद शुरू की है। ऐसे में आढ़तियों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में पूरे दिन ट्रांसपोर्टरों की गाड़ी खड़ी रहती हैं। इनको नोटिस देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन सबके चलते आढ़तियों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर सचिव संजय देशवाल और खजांची यश ग्रोवर मौजूद रहे।

मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। मुलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। पेयजल की भी बेहतर व्यवस्था की है। किसानों से धान को सुखाकर मंडी में लाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


- आशा कुमारी, सचिव मार्केट कमेटी पानीपत

अनाज मंडी में धान की जांच करती वेयरहाउस अधिकारी ज्योति अग्रवाल साथ में मंडी सचिव आशा कुमारी। स

अनाज मंडी में धान की जांच करती वेयरहाउस अधिकारी ज्योति अग्रवाल साथ में मंडी सचिव आशा कुमारी। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें