समालखा। समालखा पावर हाउस दुर्गा काॅलोनी में मजदूरों के कमरों का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोपी आशीष को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दिनदहाड़े बाइक से रेकी कर चोरी की की थी। चौकी पुलिस ने चोर से वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बीती 15 जुलाई को बिजली पावर हाउस के पास प्रवासी मजदूरों के कमरों का एक साथ ताला तोड़कर 38,900 रुपये की नकदी चोरी की थी। मजदूर सुबह काम पर गए थे। दोपहर कमरे पर खाना खाने आए तो उन्हें ताले टूटे मिले थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। संवाद