फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला-पानीपत रेल लाइन पर सैनी कॉलोनी के पास रविवार रात आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से हरिनगर कॉलोनी के सुभाष की मौत हो गई। दिलीप पाल ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के सोहगौली गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार कई साल से हरिनगर में रह रहा है। उनके पिता सुभाष (49) तीन महीने से बीमार थे। वे रविवार रात घर से सात बजे टहलने की बात कहकर निकले थे। साढ़े आठ बजे जीआरपी थाने से उनके पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली। जीआरपी के जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें