फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग को घर से ले जाने के आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। दुकान से घर के लिए राशन लेने निकली नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक को नाबालिग किशोरी के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने आरोपी पर शादी की नीयत से नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार जब वे नाबालिग की तलाश कर रहे थे तो उन्हें पानीपत की पुरानी शुगर मिल के पास उसे एक युवक के साथ देखा। जिसे पकड़कर परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है। वह जब फैक्ट्री में काम पर गया हुआ था। कुछ देर बाद किसी काम से घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि बेटी राशन लेने गई थी जो वापस नहीं लौटी। आस पास तलाश करने पर कहीं नही मिली। बेटी को तलाश करते हुए जब वे पानीपत में पुरानी शुगर मिल के नजदीक पहुंचे तो बेटी को युवक नरेंद्र के साथ देखा गया। बेटी उसे देखते ही रोंने लगी। नरेंद्र उन्हें देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो नरेंद्र को पकड़कर पानीपत आठ मरला को सौंप दिया। बेटी ने उन्हें बताया कि नरेंद्र उसे जबरदस्ती शादी की नीयत से बहलाकर लाया था। साथ न आने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें