समालखा। खंड समालखा के छदिया व चुलकाना गांव के बीच पावर हाउस के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
चुलकाना गांव निवासी संजय ने इस दुर्घटना में अपने भाई रमेश की मौत की पुष्टि करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। चुलकाना निवासी संजय छदिया गांव के पावर हाउस के पास अपने भाई रमेश का इंतजार कर रहा था। उसका भाई रमेश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर भौरा की तरफ से छदिया की तरफ आ रहा था। उसी समय छदिया की तरफ से तेज गति से एक अन्य मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से चुलकाना निवासी रमेश और उसका साथी सड़क पर जा गिरे। जिसमें रमेश वासी चुलकाना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा रमेश और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों सहित तीन घायल हो गए। घायल रमेश की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।