फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरोपियों ने की थी बैठक, प्रॉपर्टी हाथ से निकलते देख रची हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई नेत्र रोग सहायक अधिकारी जयदीप राठी की हत्या की साजिश काफी पहले ही रची गई थी। आरोपी जयवंत उर्फ जस्सी से पूछताछ में यह बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने जीटी रोड स्थित एक होटल में बैठक की थी।
विज्ञापन

जिसमें पूरा प्लान तैयार किया था। वारदात से पहले एक आरोपी के खाते से जस्सी के खाते में करीब 60 लाख रुपये का लेनदेन हुआ थपुलिस ने उनके खाते की डिटेल भी कब्जे में ले ली है। साजिश के तहत ही वारदात के लिए जस्सी ने उन्हें पंजाब के जीरकपुर बुलाया था। जयदीप हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने सोमवार को आरोपी जस्सी को अदालत के सामने पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया था। जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जयदीप पर प्लॉट पर कब्जा छोड़ने का दबाव बना रहे थे। लेकिन वह कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। जिस कारण रविंद्र राठी, सुनील शर्मा ने हरेंद्र राठी के साथ मिलकर जयदीप की हत्या की साजिश रची गयी थी। इस दौरान प्रीतम, जस्सी और जलजीत उर्फ भोला की उनके साथ जीटी रोड पर एक होटल में मीटिंग की। यही नहीं वारदात से पहले आरोपियों ने जस्सी के खाते में 60 लाख ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी जस्सी ने प्रॉपर्टी विवाद में समझौता कराने के बहाने जयदीप से नजदीकियां बढ़ाई। 27 दिसंबर को भी जस्सी ने उन्हें समझौते की बात करने के बहाने ही जीरकपुर बुलाया था। जहां पर कार में बैठकर बात करने लगे और इसी बीच गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जलाकर कुरुक्षेत्र की नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिया था।

यह है मामला : 27 दिसंबर को इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई सिविल अस्पताल में नेत्र रोग सहायक अधिकारी जयदीप राठी का अपहरण हुआ था। उनके बेटे प्रतीक ने थाना सेक्टर-13-17 में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जब पुलिस ने फुटेज खंगाली तो इस मामले में कई अन्य तथ्य सामने आए। एक जनवरी को पुलिस ने शक के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। जिसमें जयदीप राठी की हत्या होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने रविवार को जसवंत उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया।
रविवार देर रात को ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी गुरदर्शन को गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सातवें आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें