फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेक्सटाइल डिजाइनर से 6.55 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल डिजाइनर को घर बैठे जॉब देने का झांसा देकर ठगों ने उससे 6.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले उसे गूगल पर ऑनलाइन रेटिंग देकर पैसे कमाने का झांसा दिया , फिर ऑनलाइन निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। डिजाइनर ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूजा मल्होत्रा ने बताया कि वह पेशे से टेक्सटाइल डिजाइनर है। फिलहाल उसके पास नौकरी नहीं थी। उसने जॉब के लिए 22 जून को नौकरी डॉट कॉम पर आवेदन किया था। फिर उसके पास व्हाट्सअप पर एक संदेश आया। उन्होंने एक कंपनी में घर से काम करने की बात कही और टेलीग्राम पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई। उसको कहा गया कि ऑनलाइन रेटिंग देने पर उसको कंपनी से मुनाफा मिलेगी। उसने कंपनी के खाते में एक हजार रुपये जमा कराई तो उसे मुनाफे के साथ 1300 रुपये मिले। फिर उससे धीरे धीरे कंपनी के अधिकारियों ने निवेश के नाम पर 6.55 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। उसको ठगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उसकी पुलिस से मांग है कि आरेापियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें