फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: टेक्सटाइल नगरी डेंगू के डंक की चपेट में, वायरल फीवर की बढ़ रही ओपीडी

Tue, 12 Nov 2024 01:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

वायरल फीवर की प्रतिदिन की ओपीडी जिले में तीन हजार से अधिक पहुंच गई है। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 270 हो चुकी है, जिला नागरिक अस्पताल में वायरल रोगियों की भीड़ है।जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग दो हजार मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत जिले में डेंगू का डंक डरा रहा है। आए दिन डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के साथ साथ वायरल से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ लगी है। हर घर में वायरल के मरीज हैं। जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों की वायरल की ओपीडी तीन हजार से अधिक पहुंच चुकी है। प्रतिदिन औसतन 1200 एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 270 पहुंच गई है।

विज्ञापन


यहां सबसे ज्यादा युवा डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मॉडल टाउन व रिहायशी क्षेत्रों में विशेष रूप से एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। शहर के पॉश क्षेत्रों में अब तक डेंगू के 80 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों के डेंगू वार्ड फुल हो चुके हैं। लोगों को दाखिल करने की जगह नहीं मिल रही है। जिले में डेंगू के संदिग्ध रोगियों की संख्या हजारों में है। डॉक्टरों के अनुसार नवंबर के अंत तक डेंगू का खतरा बरकार रहेगा।

जिला नागरिक अस्पताल की स्थिति
अकेले जिला नागरिक अस्पताल में ही बुखार, जुकाम, बदन दर्द, थकान की ओपीडी 400 पार हो चुकी है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू की 60 से अधिक जांच हो रही है। जिले की 60 लैब में प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं। इस साल पिछले साल की अपेक्षा डेंगू की रफ्तार अधिक है। पिछले साल 12 नवंबर तक जिले में डेंगू के 230 केस मिले थे। इस साल अब तक 270 मिल चुके हैं। इस साल मलेरिया के तीन व चिकनगुनिया के दो केस आए हैं।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें