फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कपड़ा कारोबारी पर 5.25 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सूरत के एक कपड़ा व्यापारी द्वारा अंबाला कैंट के शिव प्रताप नगर निवासी अर्पित घोतरा से 5.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दलाल ने व्हाट्सएप के जरिये सूरत में कारोबारी के पास 15 लाख रुपये का माल बुक किया था।
कारोबारी ने माल भेजा और न ही रुपये लौटाए। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अर्पित घोतरा की तहरीर पर सूरत के कपड़ा कारोबारी संजीव तनेजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित अर्पित घोतरा ने बताया कि वह अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में दलाली का कार्य करता है। उसकी पहचान सूरत के व्यापारी संजीव तनेजा से हुई थी, जो श्री राधा कृष्णा 555 व देसराज सन्स नाम से कपड़े का कारोबार करता है। उसकी दुकान कुबूजी डेक मार्केट में है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर माल की तस्वीरें भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख रुपये के आर्डर पर पांच लाख रुपये एडवांस की मांग की थी। इस पर आरोपी के बैंक खाते में 3 लाख रुपये जमा कराए व 2.25 लाख रुपये की राशि अंबाला के एक होटल में नकद दी थी। अभी तक आरोपी ने माल नहीं भेजा व न ही कोई स्पष्ट जवाब दिया। बाद में फिर रुपये मांगे तो अपनी पत्नी के नाम से चेक तैयार कर आरोपी को दे दिया था। रुपये मांगे तो आरोपी ने धमकियां देते हुए कहा कि यदि कोई शिकायत की तो वह पत्नी के खिलाफ सूरत में झूठी एफआईआर दर्ज करवा देगा। गुजरात पुलिस में अच्छी जान पहचान की बात कही थी। कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकियां दीं। आरोपी ने अलग-अलग पुलिस थानों की वीडियो भेजकर डराता रहा कि शिकायत करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोच लेना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें