फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओएचई टूटने से पानीपत में वंदे भारत और शताब्दी समेत दस ट्रेन फंसीं

Fri, 05 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पानीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर पानीपत और दीवाना रेलवे स्टेशन के बीच वीरवार दोपहर बाद करीब 1:10 बजे ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूटने से वंदे भारत एक्सप्रेस और नई दिल्ली शताब्दी समेत करीब दस ट्रेन करीब दो घंटे तक फंसीं रही। बिजली अभियंता लोकेश मीणा ने टीम के साथ पहुंचकर दो घंटे बाद रेल यातायात को सुचारु किया। इस दौरान 12026 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को पानीपत स्टेशन पर 2:15 से 3:50 बजे तक रोके रखा।
ऊना से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन वीरवार को करीब एक बजे पानीपत रेलवे स्टेशन से गुजरी थी। इसके बाद पानीपत व दीवाना रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन के सामने ओएचई तार टूट गई। इस पर चालक ने एमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना बिजली अभियंता लोकेश मीणा को दी। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे ने इस बीच अंबाला-दिल्ली डाउन लाइन की ट्रेनों को रोक दिया। अभियंता लोकेश मीणा की देखरेख में टीम ने लगातार काम किया और लाइन को 3:10 बजे ठीक कर दिया। इसके बाद एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाना शुरू किया गया। इसके बाद रेलवे को यातायात सुचारु करने में तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

ऐसे में ट्रेन देरी से आने पर यात्री परेशान रहे। यात्री रौनक और योगेश ने बताया कि वह काफी समय ये अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। बारिश के चलते हर यात्री को अपने समय पर गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि किसी यात्री को लंबा इंतजार भी ना करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए। यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ट्रेन का सफर बेहतर मानते हैं।
ये ट्रेन देरी से पहुंची

दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची जबकि कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू दो घंटे देरी से चली। आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से आई। इसके अलावा फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:38 घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस एक 1:25 घंटे, दिल्ली-पानीपत एमईएमयू और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे और दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी 1:09 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन :

पानीपत और दीवाना स्टेशन के बीच ओएचई तार टूट गई थी। इसके ठीक होने पर ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य कर दिया गया। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी निगरानी रखी जाती है।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें