माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। पंजाब के किसानों को समर्थन देने अंबाला में गिरफ्तार 10 किसानों को वीरवार को जमानत मिल गई। बाकी किसानों को शुक्रवार की शुक्रवार को जमानत कराई जाएगी। भाकियू ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं।
विदित है कि पानीपत के किसान पिछले दिनों अंबाला में शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों को समर्थन देने जा रहे थे। उनको अंबाला में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सात किसानों की पहले जमानत हो चुकी है। भाकियू-किसान भवन के जिला प्रधान सूरजभान रावल और वरिष्ठ कार्यकर्ता हरेंद्र राणा ने बताया कि दस किसानों की शुक्रवार को जमानत कराई गई है। इनमें किसान विनोद, पवन, राजकुमार, राजपाल, सतनारायण, नरेंद्र, जोगेंद्र, बीरबल, ईश्वर व शमशेर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाकी किसानों की शुक्रवार को जमानत कराई जाएगी। इनका पूरा खर्च किसान भवन वहन करेगा।
प्रधान सूरजभान रावल ने कहा कि किसानों की आवाज को लगातार बुलंद रखा जाएगा। वे किसान संगठनों के साथ हैं और अपनी मांगों को लागू होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। किसान भवन में जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इसमें संघर्ष पर चर्चा करने के साथ आगामी रणनीति बनाई जाएंगी।