फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना खाटू श्याम पद ध्वज यात्रा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बापौली/ सनौली। श्री खाटू श्याम पद ध्वज यात्रा देर शाम को हरिद्वार से चलकर सनौली खुर्द पहुंची। जिसका गांव में पहुंचने पर श्री श्याम सेवादार मंडल सनौली एवं सनौली अड्डे के दुकानदारों ने जोरदार स्वागत किया। उनके गांव में पहुंचते ही फूलों से वर्षा की गई। इस अवसर पर रात के समय कीर्तन का भी आयोजन किया गया। चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी व नरेश नरसी भगत टोली के साथ यात्रा मंगलवार देर सांय हरिद्वार से चलकर सनौली खुर्द अनाज मंड़ी में पहुंची। इसके बाद यात्रा 2 मार्च चुलकाना धाम पहुंचेगी। हरिद्वार से गंगा जल के साथ श्री खाटू श्याम बाबा को लेकर पैदल 200 किलोमीटर चल कर धाम पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर रमेश, टोनी, भूषण, श्याम मंडली से प्रवीण, मुकुल, डिंपी, अनिल, बलवान, राजपाल, सुमीत, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें