फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बबैल रोड पर पानी जमा होने से टेंपो पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बबैल रोड पर गंदा पानी भारी मात्रा में जमा होने के कारण एक टैंपो अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पर पलट गया। आसपास के लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और टेंपो को सीधा कर सामान को उतारकर नीचे रखा। गंदे पानी के जमा होने के कारण गड्ढे नजर नहीं आते। जिससे आए दिन रोड पर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

शिव नगर के पास पानी की निकासी नहीं होने के कारण स्थानीय व रोड से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। 100 मीटर तक सड़क पर गंदा पानी जमा है। वहां के स्थानीय लोगोंं ने कई बार वहां के पार्षद को इस बारे में जानकारी दी।
लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने पार्षद से लेकर विधायक तक से इस मामले में सुनवाई को लेकर गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आसपास रहने वाले लोगों को बीमारी का खतरा पनप रहा है। चारों तरफ गंदगी फैली होने के कारण लोगों को वहां से गुजरने में भी खतरा महसूस होता है। लोगों के घरों में बीमारियां फैल रही है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही इस समस्या से निजात पाने के लिए समाधान करने की गुहार लगाई है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें