फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवरात्र पर सजे मंदिर, पालकी पर बैठकर आएंगी देवी मां, दस दिन के होंगे नवरात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर से लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार देवी मां पालकी पर बैठकर आएंगी और नवरात्र नौ की बजाय दस दिन के हाेंगे। ऐसा इस बार तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण हो रहा है। प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर में माता के दर्शनों को लेकर यातायात के साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई। मंदिर में भक्त के दर्शनों के लिए बैरिकेडिंग की गई हैं। इसके साथ मंदिर की धर्मशाला में दोपहिया और मंदिर स्थित तालाब में गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर बाजार में बुधवार दोपहर बाद ही खरीदारी शुरू कर दी गई। बाजार में खासकर पूजा की सामग्री की दुकानों पर विशेष खरीदारी रही। शाम के समय चहल-पहल अधिक रही। असंध रोड स्थित विक्की स्वीट्स के संचालक केतन अरोड़ा ने बताया कि बाजार में नवरात्र की खरीदारी तेज है। इस बार व्रतधारियों के लिए चिप्स, मोवा चुलाई, पेठा, लाल मूंगफली, आलू लच्छा व स्नेक्स हैं। चिप्स में करीब 40 रुपये की तेजी है, जबकि बाकी में पिछला रेट है।

देवी मंदिर में विशेष तैयारी
देवी मंदिर को लाइटों से सजा दिया गया। इसके साथ माता के दरबार को फूलों से सजाया गया। मंदिर में करीब 50 कारीगर सजाने में लगे हुए थे। अग्रवाल वैश्य पंचायत रजि. के प्रधान पवन कुमार काकू बंसल ने बताया कि प्राचीन देवी मंदिर में माता के दर्शनों को लेकर विशेष व्यवस्था की गई। कोलकाता समेत कई दूसरे देशों के फूलों से हर रोज माता का श्रृंगार किया जाएगा। इसमें करीब सवा लाख रुपये के फूल हर रोज लगते हैं। ये फूल गाजीपुर मंडी से मंगवाए जाते हैं। यहां भक्त लाइन में दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। यह मंदिर के प्रवेश द्वार से शुरू की गई हैं। महिला व पुरुषों की एक ही लाइन बनाई गई है। मंदिर में वीरवार अल सुबह करीब पांच बजे विशेष आरती की जाएगी। इसके बाद दर्शनों की व्यवस्था रहेगी। मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। मंदिर के स्वयंसेवक व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मंदिर की धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। कार व गाड़ियों के लिए इब्राहिम लोधी मकबरा के साथ मंदिर के छोटे गेट से होकर तालाब में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


बॉक्स

नवरात्र की तिथि बढ़ना फलदायी, चतुर्ग्रही योग
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र दस दिन के होंगे। नवरात्र में तिथि बढ़ना शुभ माना जाता है। तृतीया तिथि की वृद्धि से नवरात्र दस दिन के होंगे। पांच व छह अक्टूबर दो दिन तृतीया तिथि रहेगी। छह अक्टूबर को बढ़ी तृतीया तिथि व रात में भ्रदा भी रहेगी। सात अक्टूबर को चौथा नवरात्र होगा। इस बार नवरात्र में चतुर्ग्रही योग बनेगा। सामान्यत नवरात्र स्थापना पर चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग रहता है। जो कि घट स्थापना में टाला जाता है। लेकिन इस बार कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। जिसमें बुध, सूर्य, केतु और चंद्रमा विराजमान रहेंगे। कन्या राशि में सूर्य बुध से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। शुक्र और राहु ग्रह के बीच षडाष्टक योग भी बनेगा।
विज्ञापन



बॉक्स
घट स्थापना का समय

सर्वश्रेष्ठ समय: प्रात: काल 6: 24 से 8: 45 बजे।

अभिजीत मुहूर्त : 11: 52 से 12: 39 बजे।

चौघडि़या मुहूर्त शुभ : प्रात:काल 6: 24 से 7: 52 बजे।

चर, लाभ व अमृत के चौघड़िए : 10: 48 से 3:12 बजे।

बॉक्स
नवरात्रि का पूरा कैलेंडर-
(पहला दिन) - 3 अक्टूबर- मां शैलपुत्री

(दूसरा दिन) -4 अक्टूबर -मां ब्रह्मचारिणी
(तीसरा दिन) -5 अक्टूबर - मां चंद्रघंटा
(चौथा दिन)-7 अक्टूबर -मां कुष्मांडा

(पांचवां दिन)-8 अक्टूबर- मां स्कंदमाता
(छठा दिन)- 9 अक्टूबर- मां कात्यायनी
(सातवां दिन) -10 अक्टूबर- मां कालरात्रि

(आठवां दिन) -11 अक्टूबर- मां महागौरी
(नौवां दिन) -11 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री
नवमी हवन, विजयादशमी- 12 अक्टूबर 2024, शनिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें