फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शीतलहर चलने से घटा तापमान, बादल छाने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन से चल रही शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वीरवार को सुबह से ही हवा की रफ्तार तेज रही जिससे लोगों ने ठंड महसूस की। खिली धूप निकलने से दिन का अधिकतम तापमान स्थिर रहा जबकि हवा की रफ्तार तेज होने से न्यूनतम तापमान में कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह बादलों के आवाजाही की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन से हवा की तेज रफ्तार होने से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग की ओर से दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तेज हवा के साथ उड़ती धूल-मिट्टी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धूल उड़कर चेहरे और आंखों में जाने से दो पहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों को सरसों और गेहूं की फसल की बालियां झड़ने का डर सताने लगा है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। अगले सप्ताह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। तेज हवा लोगों को परेशान करेगी। किसानों को तेज हवा चलने से इस समय गेहूं की सिचाई करने से बचना चाहिए क्योकि हवा चलने के साथ गेहूं की फसल में पानी देने से खड़ी फसल का भी गिरने का डर रहता है जिससे फसल खराब हो जाता है। इसलिए इस समय किसानों को सिचाई करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें