फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सात दिन में सात डिग्री बढ़ेगा तापमान, झुलसाएगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए अपनी जनहित में एडवायजरी जारी की है। अगले एक सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी। तापमान में एकाएक बढ़ाेतरी होगी। अगले रविवार तक अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार भी 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगा। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी झुलसाएगी।
विज्ञापन

इस माह बारिश के आसार नहीं है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना हैं। बुधवार को हलके बादल छाए रहने की उम्मीद भी है। आने वाले गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने भी लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की नसीहत दी है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने व तलीय पदार्थों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आगामी दिनों में तेज धूप व लू के थपेड़े भी परेशान करेंगे। 28 अप्रैल के बाद तापमान में एकाएक वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल बारिश की आशंका न के बराबर ही है। 10 मई के बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशयन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि अब गर्मी में डी हाईड्रेशन व डायरिया के मरीज बढ़ जाते हैं। गर्मी से बचाव बेहद जरूरी है। दिन में बाहर निकलने से बचें। बच्चों को गर्मी से बचाएं। बाहर की वस्तूओं का सेवन करने से परहेज करें। साफ पानी पिएं। डॉक्टरों से परार्मश लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें