फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: माैसम में बदलाव से घटा तापमान, बारिश से किसानों में खुशी

विज्ञापन
बारिश में जीटी रोड से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में रविवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई तो कुछ क्षेत्र सूखे रहे। इसराना में सबसे अधिक 10 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम में बदलाव हुआ और जिले में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश्क होने पर किसानों ने खुशी जताई है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार सुबह करीब 10 बजे शहर के आधे हिस्से में बारिश हुई। इसके अलावा समालखा, इसराना क्षेत्र में भी बारिश हुई। पानीपत तहसील क्षेत्र में दो एमएम बारिश हुई। वहीं, समालखा में छह और इसनारा क्षेत्र में 10 एमएम बारिश हुई। बापौली और मतलौडा तहसील क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। हालांकि, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 30.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, बारिश से किसानों के लिए भी राहत भरी रही। धान की फसल में इस समय पानी की आवश्यकता को देखते हुए किसान कई दिनों से बारिश की उम्मीद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें