फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गिरा तापमान, कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सावन माह के नौवें दिन शनिवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार तेज होने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को तापमान बढ़ने और सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि शनिवार को 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिले में अधिकतर किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। शेष बचे किसान तेज बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि बिजली के ट्यूबवेल से सिंचाई न करनी पड़े। क्योंकि धान की फसल को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। वहीं सावन के शुरुआती छह दिन लगातार बारिश होने से ज्वार की फसल को फायदा हुआ है। किसानों को ज्वार की फसल में पानी देने की आवश्यकता नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें