फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। चार दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को बूंदाबांदी से जहां तापमान में कमी आई है, वहीं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है।
सावन माह में शुरुआती छह दिन बारिश होने से तापमान में कमी आई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

वहीं मौसम में बदलाव से जहां अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, किसानों को फसल में पानी देने की चिंता सताने लगी है। सिवाह निवासी दलबीर कादियान ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह धान की रोपाई की थी। धान की रोपाई करते ही फसल में पानी कुछ दिनों के लिए जमा करना जरूरी होता है लेकिन बारिश न होने से उन्हें फसल की चिंता सताने लगी है। यदि वे बिजली के ट्यूबवेल से सिंचाई करें तो बिजली के अघोषित कट परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के साथ बिजली के कट भी बढ़ने लगे हैं। इसलिए अब किसान तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसल में पानी जमा हो सके। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मंगलवार को बारिश की संभावना है। जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें