फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तहसीलदार, नायब तहसीलदार और बीडीपीओ लगाएंगे महीने में एक बार दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब महीने में एक बार तहसीलदार, नायब तहसीलदार और संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खुला दरबार लगाकर इंतकाल से संबंधित शिकायतों का निवारण करेंगे। यही नहीं सरपंच भी अपने कार्य खंड स्तर पर ही इन खुले दरबारों में निपटा सकेंगे और गांव से संबंधित समस्या भी इन अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह आदेश मंगलवार को डीसी वीरेंद्र दहिया ने सचिवालय के सभागार में ग्राम सचिवों और पटवारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जारी किए। उन्होंने उपस्थित ग्राम सचिवों और पटवारियों से कहा कि जो भी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित उपायुक्त कार्यालय से संबंधित पटवारी के पास भेजी जाती हैं, उनका त्वरित रूप से निवारण करें। इसमें एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश राजेश कुमार सोनी, डीडीपीओ सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें