फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना में रेत की खानों से निकलते हैं ओवरलोडेड ट्रक-ट्राले, सीएम फ्लाइंग ने की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक बार फिर से यमुना की रेत की खानों से निकलने वाले ओवरलोडेड वाहनों की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग करनाल और आरटीए पानीपत की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। दोनों टीमों ने रविवार रात से लेकर सोमवार अलसुबह तक रेत से भरे ट्रक और ट्रालाें की जांच की। इस दौरान एक ट्राले में तीन टन रेत ओवरलोड मिला। जिस पर आरटीए ने 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि ये थाना सनौली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की यमुना रेत खानों से ओवरलोडेड वाहनों के चलने की गुप्त सूचना पर ये चैकिंग अभियान जारी रखा गया है। रविवार रात को चैकिंग के दौरान यमुना की रेत खानों से जो ओवरलोडेड और अंडरलोड गाड़ी रेत खानों से निकलती मिली। टीम ने तीन ट्रालों को गांव नंगला पार में रोक लिया। जिनका नजदीक धर्मकांटा पर वजन कराया। दो ट्राले अंडर लोड मिले और अनियमितता न मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। तीसरे ट्राले में तीन टन ओवरलोड रेत मिला। जिस पर आरटीए ने ट्राले पर 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मौके पर ट्राला चालक जुर्माना नहीं भर सका। जिस पर आरटीए ने ट्राले को जब्त कर अपनी पार्किंग में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें