फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जन्मदिन पर पार्टी करने गई किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जन्म दिन पर पार्टी करने निकली गंगाराम कॉलोनी की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर किशोरी की काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। परिजनों ने किशोरी के अपहरण का शक जाहिर किया है। परिजनों ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी है। पुलिस अब किशोरी के बारे में उसकी सहेलियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस किशोरी को तलाश रही है।
विज्ञापन


गंगाराम कॉलोनी निवासी भूरे सिंह ने बताया कि वह पेशे से श्रमिक है। वह पांच बच्चों का पिता है जिसमें दो लड़के व तीन लड़कियां हैं। उसकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की खुशबू थी। खुशबू का शनिवार को 17 वां जन्मदिन था। वह अपनी छोटी बहन व सहेलियों के साथ जाटल रोड स्थित एक होटल में पार्टी करने गई थी। दोपहर को उसकी छोटी बेटी लौट आई लेकिन खुशबू नहीं लौटी। उसने छोटी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि खुशबू उसे बीच रास्ते में छाेड़कर चली गई। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर खुशबू की तलाश की लेकिन भेद नहीं लगा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। उसे आशंका है कि खुशबू का किसी ने अपहरण कर लिया है।

वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द उसकी तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें